SSC Descriptive Paper TIER 2
मकान संख्या.65
किशन गली
कानपूर, उत्तर प्रदेश
जनवरी 4, 2018
श्रीमान बैंक प्रबंधक जी,
पंजाब नेशनल बैंक
कानपूर, उत्तर प्रदेश
विषय: एक नए एटीएम कार्ड जारी करने के लिए अनुरोध
महोदय,
मैं आपके बैंक का एक ईमानदार ग्राहक हूं और पिछले दो सालों से आपकी बैंक की शाखा में मेरा बचत खाता है. इस पत्र के माध्यम से मैं आपको एक नया एटीएम कम डेबिट कार्ड जारी करने के लिए अनुरोध करना चाहता हूं. दुर्भाग्य से, मेरी लापरवाही के कारण मेरा मौजूदा एटीएम कार्ड गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है, हालांकि इसमें अभी 5 साल की वैधता शेष है. मुझे यह बताने के लिए मुझे बहुत खेद है. लेकिन मुझे अपने दैनिक और सामान्य लेन-देन के लिए एक नए एटीएम कार्ड की आवश्यकता है.
मेरे बैंक खाते का विवरण इस प्रकार है:
खाता धारक: रोहन शर्मा
खाता संख्या: 12345678901
मैंने इस पत्र के साथ मेरा क्षतिग्रस्त एटीएम कम डेबिट कार्ड भी संलग्न किया है. कृपया जल्द से जल्द एक नया एटीएम कार्ड जारी करें. यदि इसके लिए कोई शुल्क है, तो आप इसे मेरे बैंक खाते से डेबिट कर सकते हैं. आगे किसी भी जानकारी की आवश्यकता हो तो कृपया मुझे मेरे मोबाइल नंबर पर संपर्क करें, मेरा मोबाइल नंबर नीचे दिया गया है.
अग्रिम धन्यवाद सहित!!!
आपका आभारी
रोहन शर्मा
मोबाइल नंबर: 94683429









