Q1. ∆ABC is similar to ∆DEF is area of ∆ABC is 9 sq. cm. and area of ∆DEF is 16 sq. cm. and BC = 21 cm. Then the length of EF will be
ΔABC, ΔDEF के समरूप है. ΔABC का क्षेत्रफल 9 वर्ग सेमी है और ΔDEF का क्षेत्रफल 16 वर्ग सेमी है और BC= 21 सेमी है. तो EF की लंबाई कितनी होगी?
(a) 5.6 cm/ सेमी
(b) 2.8 cm/ सेमी
(c) 3.7 cm/ सेमी
(d) 1.4 cm/ सेमी
Q2. Let two chords AB and AC of the larger circle touch the smaller circle having same centre at X and Y. Then XY = ?
बड़े वृत की दो जीवा AB और AC समान केंद्र वाले छोटे वृत को X और Y पर छूती है. तो XY =?
(a) BC
(b) 1/2 BC
(c) 1/3 BC
(d) 1/4 BC
Q3. A and B are the centres of two circles with radii 11 cm and 6 cm respectively. A common tangent touches these circles at P & Q respectively. If AB = 13 cm, then the length of PQ is
A और B क्रमशः त्रिज्या 11 सेमी और 6 सेमी वाले दो वृत के केंद्र हैं. एक उभयनिष्ट स्पर्शरेखा वृतों को क्रमश: P और Q पर स्पर्श करती है. यदि AB = 13 सेमी है, तो PQ की लंबाई कितनी है.
(a) 13 cm/ सेमी
(b) 17 cm/ सेमी
(c) 8.5 cm/ सेमी
(d) 12 cm/ सेमी
Q4. ABC is an isosceles triangle inscribed in a circle. If AB = AC = 12√5 and BC = 24 cm then radius of circle is
ABC एक वृत्त में उत्कीर्ण एक समद्विबाहु त्रिभुज है. यदि AB= AC = 12√5 और BC = 24 सेमी है तो वृत की त्रिज्या कितनी है
(a) 10 cm/ सेमी
(b) 15 cm/ सेमी
(c) 12 cm/ सेमी
(d) 14 cm/ सेमी
Q5. ABC is an isosceles triangle where AB = AC which is circumscribed about a circle. If P is the point where the circle touches the side BC, then which of the following is true?
ABC एक समद्विबाहू त्रिभुज है जिसमें AB=AC है जो एक वृत में परिगत है. यदि P वह बिंदु है जिसमें वृत भुजा BC को स्पर्श करता है, तो निम्नलिखित में से क्या सत्य है
(a) BP = PC
(b) BP > PC
(c) BP < PC
(d) BP = 1/2 PC
Q6. In a triangle ABC, ∠A = 70°, ∠B = 80° and D is the incentre of ∆ABC ∠ACB = 2x° and ∠BDC = y°. The values of x and y, respectively are
एक त्रिभुज ABC में, ∠A = 70 डिग्री, ∠B = 80 डिग्री और D, ΔABC का अन्तःकेन्द्र है,∠ACB = 2x डिग्री और ∠BDC = y डिग्री है. तो क्रमशः x और y का मान कितना हैं
(a) 15, 130
(b) 15, 125
(c) 35, 40
(d) 30, 150
Q7. Two equal circles intersect so that there centres, and the point at which they intersect from a square of side 1 cm. The area (in sq. cm) of the portion that is common to the circles is
दो बराबर वृत इस प्रकार प्रतिच्छेद करते है कि उनका केंद्र और वह बिंदु जिस पर वे प्रतिच्छेद करते है,1 सेमी भुजा का एक वर्ग बनाते है. वृतों के उभयनिष्ट क्षेत्र का क्षेत्रफल (वर्ग सेमी में) कितना है?
(a) π/4
(b) π/2-1
(c) π/5
(d) (√2-1)
Q8. PQRA is a rectangle, AP = 22 cm, PQ = 8 cm. ∆ABC is a triangle whose vertices lie on the sides of PQRA such that BQ = 2 cm and QC = 16 cm. Then the length of the line joining the mid points of the sides AB and BC is
PQRA एक आयत है, AP = 22 सेमी, PQ = 8 सेमी है. ΔABC एक त्रिभुज है जिसका शीर्ष PQRA के शीर्ष पर इस प्रकार स्थित है कि BQ= 2 सेमी और QC = 16 सेमी है. तो भुजा AB और BC पक्षों के मध्य बिंदुओं को जोड़ने वाली रेखा की लंबाई कितनी है?
(a) 4√2 cm/सेमी
(b) 5 cm/सेमी
(c) 6 cm/सेमी
(d) 10 cm/सेमी
Q9. D and E are points on the sides AB and AC respectively of ∆ABC such that DE is parallel to BC and AD : DB = 4 : 5, CD and BE intersect each other at F. The ratio of the areas of ∆DEF and ∆CBF
डी और ई पक्षों एबी और एसी के क्रमशः Δ एबीसी के अंक हैं जैसे डीई बीसी और एडी के समानांतर है: डीबी = 4: 5, सीडी और बीई एफ पर एक-दूसरे को छेड़छाड़ करते हैं। ΔDEF और Δ के क्षेत्रों का अनुपात CBF
(a) 16 : 25
(b) 16 : 81
(c) 81 : 16
(d) 4 : 9
Q10. Diagonals of a Trapezium ABCD with AB||CD intersect each other at the point O. If AB = 2CD, then the ratio of the areas of ∆AOB and ∆COD is
एबी के साथ एक समलंब ABCD के विकर्ण AB||CD एक दुसरे को बिंदु O पर प्रतिच्छेद करते हैं. यदि AB= 2 CD है, तो ΔAOB और ΔCOD के क्षेत्रफल का अनुपात कितना है?
(a) 4 : 1
(b) 1 : 16
(c) 1 : 4
(d) 16 : 1










