प्रिय पाठकों, कर्मचारी चयन आयोग 4 मार्च से 26 मार्च , 2018 तक एक कंप्यूटर आधारित पैटर्न में CHSL परीक्षा आयोजित करेगा. इस परीक्षा में, सामन्य जागरूकता (GA) सेक्शन में 25 प्रश्न पूछे जाएंगे.हम इसके लिए करेंट अफेयर्स प्रदान कर रहे हैं, यह आपको GA अनुभाग में अच्छा स्कोर करने में मदद करेगा.
Current Affairs for SSC CHSL 2017-18
⦿अंडमान एवं निकोबार कमान के तत्वाधान में अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह रक्षा अभ्यास (डीएएनएक्स-17) का परिचालन किया गया. पांच दिवसीय अभ्यास 20 नवम्बर, 2017 से आरंभ हुआ और 24 नवम्बर 2017 को संपन्न हुआ.
⦿चिल्का झील उड़ीसा में दया नदी के मुहाने पर स्थित है.
अब बांस नहीं कहलाएंगा पेड़: राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया अध्यादेश संशोधित वन अधिनियम
⦿राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय वन अधिनियम, 1927 में संशोधन पर हस्ताक्षर कर दिए हैं जिसके बाद गैर-वन क्षेत्र में उगने वाला बांस ‘पेड़’ की परिभाषा के दायरे से बाहर हो गया. इसके बाद गैर-वन क्षेत्र में उगे बांस को काटने या लाने-ले जाने के लिए अनुमति नहीं लेनी होगी.
⦿पोलैंड में चल रही अंडर-23 सीनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में भारतीय महिला पहलवान रितु फोगाट ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में भारत के लिये रजत पदक जीता. 23 वर्षीय रितु फोगाट तुर्किश की पहलवान डेमिरहन से हार गईं और उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा.
⦿डॉ बीआर अंबेडकर को भारतीय संविधान के जनक के रूप में जाना जाता है
⦿ The President of India, Shri Ram Nath Kovind, inaugurated the International Ambedkar Conclave, organised by the Forum of SC and ST Legislators and Parliamentarians, in New Delhi.
⦿भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने नई दिल्ली में एससी और एसटी विधायक और संसद सदस्यों के फोरम द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय अम्बेडकर निर्वाचिका सभा का उद्घाटन किया.
⦿रामनाथ कोविंद भारत के 14वें राष्ट्रपति हैं.
⦿ Scientists have developed the world’s first artificial intelligence politician that can answer a person’s queries regarding local issues such as policies around housing, education and immigration.
⦿वैज्ञानिकों ने विश्व के पहले ‘आर्टिफिशल इंटेलिजेंस’ (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) से लैस रोबोट नेता ‘सैम’ का विकास कर लिया है. यह स्थानीय मुद्दों- शिक्षा, आवास, आव्रजन जैसे मुद्दों पर बात कर सकता है.
⦿‘सैम’ का निर्माण न्यूजीलैंड के 49 वर्षीय उद्यमी निक गेरिसन ने किया है. फिलहाल आर्टिफिशल इंटेलीजेंस (एआई) वाला यह राजनीतिज्ञ फेसबुक मैसेंजर के जरिए लगातार लोगों को प्रतिक्रिया देना सीख रहा है. इसके अलावा यह विभिन्न सर्वे पर भी तवज्जो दे रहा है.
⦿न्यूजीलैंड के प्रधान मंत्री जाकिंडा अर्दर्न.
इन्हें भी पढ़ें:









