SSC Descriptive Paper
आप समीर हैं जो हाउस नंबर. 60, 360- नवीन कॉलोनी, वसंत विहार, नई दिल्ली में रहते हैं, परीक्षा में अपने मित्र अजय कि सफलता पर अपने मित्र को बधाई देते हुए एक पत्र लिखें.
हाउस नंबर 60
360 – नवीन कॉलोनी,
वसंत विहार, नई दिल्ली,
4 दिसंबर, 2017
प्रिय अजय,
आशा करता हूँ कि तूम कुशल मंगल हो. मैं भी ठीक हूँ. मुझे यह जानकारी बहुत ही ख़ुशी हुई कि तुमने भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के साथ वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा में तुमने एक बेहतरीन सफलता हासिल कि है. यह सफलता तुम्हे तुम्हारे सफल करियर कि ओर ले जा रही है. मेरी हार्दिक बधाई को स्वीकार करो. हम एक परिवार के रूप में इस शुभ दिन पर उत्सव का हिस्सा बनना चाहते थे. लेकिन एक हफ्ते पहले एक हिल स्टेशन पर जाने की हमारी अचानक योजना के कारण, हम यहां रहने के लिए बाध्य हैं और आनंद के दिन में शामिल होने में असमर्थ हैं. अपने माता पिता को भी हमारी बधाई व्यक्त करें. यह निश्चित रूप से उनके लिए एक गर्व और जश्न मनाने का क्षण है. आशा करता हूँ कि तूम उन्हें आगे भी गर्व महसूस करवाओगे.
तुम्हारी सफलता वास्तव में बहुत ही विश्वसनीय है लेकिन यह अप्रत्याशित नहीं है. तुम्हारी नियमित कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प को उसका पुरस्कार मिला है और आपने अपने स्कूल और परिवार को गौरवांवित किया है. मुझे यकीन है कि तुम्हे छात्रवृत्ति मिलेगी. कड़ी मेहनत करते रहो और ऐसी सफ़लता प्राप्त करते रहो. मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ है. एक बार फिर से बधाई.
शुभकामना सहित
तुम्हारा प्रिय
समीर








